ललितपुर

धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीहनुमान जन्मोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को लेकर प्रथम निमंत्रण पत्र श्रीतुवन सरकार को अर्पित किया तथा मंदिर महंत रामलखन दासजी से मुलाकात कर 8 दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी व निमंत्रण पत्र महंतजी को सौंपा। 1 अप्रैल दिन सोमवार को सुंदर कांड रात्रि 8 बजे से व रात्रि 12 बजे से जन्मोत्सव, 2 अप्रैल गुरुवार सुबह 7 बजे से भव्य श्रृंगार दर्शन हवन पूजन व प्रसाद वितरण किया जायेगा। विशाल शोभायात्रा शाम 4.30 बजे से तुवन मंदिर से आरंभ होगी, जो कि अपने निर्धारित मार्ग सदर कांटा, महावीरपुरा, रावरपुरा, चौबयाना, नदीपुरा, सावरकर चौक, घंटाघर होते हुए तुवन मंदिर पर समापन होगा। 3 अप्रैल शुक्रवार व 4 अप्रैल शनिवार को संगीतमय अखंड रामायण पाठ, 5 अप्रैल रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के नृत्य एवं गायन 6 अप्रैल सोमवार कवि सम्मेलन, 7 अप्रैल मंगलवार को भजन संध्या, परशुराम अवस्थी द्वारा शाम 7 बजे से 8 अप्रैल श्रीसत्यनारायण जी की कथा के साथ समापन होगा व अति शीघ्र आम सभा की बैठक व अखाड़ों की बैठक भी बुलाई जाएगी। इस दौरान समिति अध्यक्ष पं.बृजेश चतुर्वेदी, महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, संयोजक जगदीश पाठक, पं.रमेश रावत, ऑडिटर चंद्रशेखर राठौर, मंत्री राकेश तामिया, संगठन मंत्री भरत रिछारिया, अवधेश कौशिक, शिवकुमार शर्मा, मुन्नालाल त्यागी,  सतेंद्र यादव सेतु, शुभम कौशिक, के.के. साहू आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button