बरेली

दामाद ने सास और साले को मार डाला

पंचायत के दौरान चाकू से किया हमला, मौके से भागा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में अफसर खान नाम के युवक ने सोमवार को दिनदहाड़े अपनी सास आसमां (54 वर्ष) और साले आदिल (20 वर्ष) की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक गांव रहपुरा चौधरी निवासी अफसर का अपनी पत्नी साइमा से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर सोमवार को पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान ही अफसर ने चाकू से अपनी सास और साले पर हमला कर दिया। दोनों पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे आसमां और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल
परिजन आनन-फानन दोनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान आरोपी की पत्नी भी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एडीजी जोन रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक भी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button