ललितपुर

हजरत बाबा सदनशाह मस्जिद में तरावीह मुकम्मल

इमाम साहब को तोहफे में मिली स्कूटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। इबादत के पाक महीने रमजान की रौनकों के बीच शहर की ऐतिहासिक हजरत बाबा सदनशाह मस्जिद से मुहब्बत और अकीदत की एक बेहद शानदार तस्वीर सामने आई है। रमजान का चांद नजर आने के बाद तरावीह का सिलसिला शुरू हुआ। रविवार को कुरान मुकम्मल होने पर जश्न और दुआओं का मंजर देखने को मिला।
……
मुफ्ती नौशाद जमाली ने मुकम्मल कराई तरावीह
मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती नौशाद जमाली ने पूरे एहतराम और खुश-अलहानी के साथ तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल कराया। उनके साथ मौजूद हाफिजों और उलेमाओं ने इस रूहानी सफर में अपना अहम योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में उलेमाओं और हाफिजों का  इस्तकबाल (स्वागत) किया गया।
……
मोहल्ले वासियों की बेमिसाल मिसाल, तोहफे में दी स्कूटी
इस मौके पर मोहल्ले वासियों ने अपने पेश इमाम के प्रति अटूट मोहब्बत और सम्मान का इजहार किया। मुफ्ती नौशाद जमाली की सेवाओं और उनकी शख्सियत से मुतासिर होकर लोगों ने उन्हें नयी स्कूटी तोहफे में भेंट की। यह सिर्फ एक तोहफा नहीं, बल्कि इमाम के प्रति मोहब्बत और उनके द्वारा दी जा रही दीनी तालीम का शुक्रिया अदा करने का एक छोटा सा जरिया है।
……
अमन-चैन के लिए उठीं दुआएं
कुरान मुकम्मल होने की खुशी में सलातो-सलाम पेश किया गया। इसके बाद बारगाहे इलाही में मुल्क की खुशहाली, भाईचारे और अमन-चैन के लिए खास दुआ मांगी गई। इस दौरान पूरा माहौल भक्ति और रूहानियत के रंग में डूबा नजर आया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button