सिंगरौली
बरगवां थाना क्षेत्र के मझिगवां में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी।
एक मकान में मिला शव हत्या का लग रहा आशंका पुलिस जूटी जांच में।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिगवां गांव में सोमवार दोपहर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान देवधारी सिंह गोंड, निवासी बड़गड़, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवधारी सिंह कुछ दिन पहले अपने ससुराल मझिगवां आए हुए थे। सोमवार को उनका शव निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने बरगवां पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर डॉग स्क्वॉड टीम सर्चिंग कर वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम भेज दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



