भरत पुर

राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकता शिविर में भारत के 16 राज्यों के 200 वॉलण्टियर्स ने भाग लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा एनएसएस निदेशालय नई दिल्ली के तत्वाधान में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, हरियाणा पर 6 से 12 मार्च 2026 तक एक सप्ताह के राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकता शिविर में भारत के 16 राज्यों के 200 वॉलण्टियर्स ने भाग लिया, जिसमें राजस्थान के 10 वॉलण्टियर्स में से 2 कृषि महाविद्यालय भुसावर के शामिल रहे। कृषि महाविद्यालय भुसावर के डीन डाॅ. उदय भान सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र मीतेश स्वर्णकार को राष्ट्रीय स्तर पर वेस्ट वॉलण्टियर घोषित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मोहित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय एकता शिविर में हमारे विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं लोककलाओं के बारे में जाना। इस शिविर में राजस्थान की संस्कृति, खानपान, वेशभूषा एवं लोककलाओं को विशेष रूप से सराहा गया तथा इसी आधार पर मीतेश स्वर्णकार को वेस्ट वॉलण्टियर घोषित किया।
वाइट डाॅ. उदय भान सिंह डीन कृषि कॉलेज भुसावर
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button