धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
24,000 litres of illegal raw spirit seized in Dhanbad, driver arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद, में उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में अवैध कच्चा स्प्रिट जब्त किया है। सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में लगभग 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरे एक टैंकर को पकड़ा गया। तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटाल अड्डा, नेशनल हाईवे पर जीओ पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की गई। टैंकर की जानकारी: बरामद टैंकर का नंबर NL-01-L-1775 (नागालैंड रजिस्ट्रेशन) था। सप्लाई की दिशा: टैंकर चालक ने बताया कि स्प्रिट को गिरिडीह और हजारीबाग के नकली शराब कारोबारियों तक सप्लाई किया जाना था। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पूरे मामले की गहन जांच जारी है और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और कच्चे स्प्रिट के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



