ललितपुर

खेत में काम कर रही महिला व परिवार पर हमला

चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मसौराखुर्द में महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मसौराखुर्द निवासी जगतरानी पत्नी हिम्मत रायकवार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च 2026 को वह अपने पति के साथ खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही सोनू, निलेश, बृजेश और जगदीश (पुत्रगण पप्पू राजपूत) ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला, उसके पति, पुत्र और पुत्रवधू के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीडिता के अनुसार, इस घटना के बाद उसके पति का मेडिकल भी कराया गया। इसके बावजूद 15 मार्च 2026 को जब वह खेत में बोनी करने जा रही थीं, तब रास्ते में आरोपियों ने दोबारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडिता ने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बीएनएस की धारा 352, 351(3) और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button