गाजियाबाद

लोनी में बैंक मैनेजर हत्याकांड का खुलासा

दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की लालबाग पुलिस चौकी इलाके में स्थित बलराम नगर कॉलोनी में पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा में हुए बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सिक्योरिटी गार्ड व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रात में गश्त के दौरान मूवी मैजिक रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बैंक मैनेजर की हत्या में शामिल रविन्द्र पुत्र नारायण और उसके साथी शीशुपाल पुत्र सुखबीर, दोनों निवासी मंसूरपुर, थाना चांदीनगर, जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी रविन्द्र के पास से हत्या में प्रयुक्त दोनाली बंदूक, सात जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।वे दोनों बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर यहां से निकलने की फिराक में थे पुलिस के मुताबिक, आरोपी रविन्द्र बैंक का सिक्योरिटी गार्ड था और कुछ दिनों से अनुपस्थित चल रहा था। घटना वाले दिन बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा ने उसे फोन कर बैंक में बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद गुस्से में आकर रविन्द्र ने मैनेजर के सीने पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल मैनेजर को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।वारदात के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी ज्ञानेश्वर राय समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई।पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी रविन्द्र और उसका साथी शीशुपाल दोनों शराब के आदी हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button