नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद जनपद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जारी सूची में कुल 24 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें 5 महिलाओं को भी स्थान दिया गया है।जारी सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर नितिन मित्तल, प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार, अमित चौधरी, डी डी यादव, राज कुमार चौधरी, आकाश गौतम एवं सुनील निठोरा को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला महामंत्री पद पर रामकुमार त्यागी, पवन सोम एवं देवेंद्र चौधरी को नियुक्त किया गया है।
जिला मंत्री के रूप में जितेंद्र तंवर, श्रीमती सुधा जाटव, डॉ. सीमा सैनी, कृष्ण बंसल, वीरेंद्र यादव, श्रीमती रजनी पिंकी, श्रीमती तीसा गोस्वामी एवं मनीष डागर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर नवीन जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी के रूप में ब्रजेश तिवारी, सह जिला मीडिया प्रभारी के रूप में जयवीर सिंह, जिला संयोजक सोशल मीडिया के रूप में श्रीमती पिंकी चौधरी तथा जिला संयोजक आईटी के रूप में देवव्रत शर्मा को नियुक्त किया गया है। यह सूची भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यालय, लखनऊ द्वारा जारी की गई है, जिस पर जिला अध्यक्ष चैनपाल के हस्ताक्षर भी हैं। पार्टी नेतृत्व ने सामाजिक संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियां की हैं। नई टीम से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
