ललितपुर

 जायदाद के विवाद में खूनी संघर्ष

सगे भाई और भतीजे ने लाठी-डंडों से युवक को पीटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा में पुश्तैनी जमीन और घर के बंटवारे को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने हिस्से की मांग करने पर एक व्यक्ति को उसके ही सगे भाई, भाभी और भतीजे ने बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दैलवारा निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ हल्के राजा (39 वर्ष) पुत्र स्व. बृजभान सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार (14 मार्च) की शाम करीब 7.30 बजे उन्होंने अपने बड़े भाई साहब सिंह से घर और खेत में अपना हिस्सा मांगा था। हिस्से की बात सुनते ही साहब सिंह आगबबूला हो गया। आरोप है कि साहब सिंह, उसकी पत्नी रेनुका राजा और पुत्र रिषी राजा ने धर्मेंद्र को भद्दी-भद्दी गालियाँ देनी शुरू कर दीं। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने एकराय होकर धर्मेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र सिंह के सीधे हाथ में गंभीर चोट आई है, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी व बाहरी चोटें भी लगी हैं। पीडि़त का आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। किसी तरह हमलावरों के चंगुल से अपनी जान बचाकर पीडि़त थाने पहुँचा और आपबीती सुनाई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 352, 115(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button