बाराबंकी

ब्रेकर बना घटना का कारण कार मोटरसाइकिल की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। हैदरगढ़ नगर पंचायत कोतवाली  क्षेत्र में  स्थानीय बस स्टेशन के सामने मंगलवार की सुबह मोटरसाइकिल व कार में टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल सवार युवक एवं अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वही दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रही वैगनआर कार को लोगों द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी छोटू पुत्र सत्यनाम किसी काम से घर से हैदरगढ़ आ रहा था। जब वह हैदरगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा तो रेलवे में कार्यरत ज्ञानेश्वर प्रसाद पुत्र चंद्रभान 48 ने लिफ्ट मांगी। युवक ज्ञानेश्वर प्रसाद को बैठाकर जब बस स्टेशन के निकट पहुंचा तभी वहां बने स्पीड ब्रेकर पर मोटरसाइकिल एवं हैदरगढ़ से भिटरिया की ओर जा रही कार संख्या डी एल सी डब्ल्यू 7721 उछलने के कारण अनियंत्रित होकर एक दूसरे से  लड़ गई। इस दुर्घटना में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी और दोनों  बाइक सवार पैर, चेहरे व शरीर के अन्य अंगों पर चोटे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद भाग रही बैंगन आर को चालक सहित पकड़कर लोगों द्वारा पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर अवस्था के कारण ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button