खैरथल

चेटीचंड महोत्सव हुआ आरम्भ

मातृ शक्ति ने निकाली विशाल वाहन रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल : सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव 17 मार्च से 21 मार्च तक आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में संरक्षक बाबा शीतलदास लालवानी के सानिध्य में एवं पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मुखी मनोहर लाल रोघा के नेतृत्व में मनाया जाएगा। झूलेलाल मंदिर व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी ने बताया कि मंगलवार को साय 5 बजे मातृशक्ति बाइक रैली निकाली। जिसमें बडी संख्या में मातृ शक्ति ने भाग लिया। बाजारों में यात्रा का अनेकों स्थानों पर स्वागत कर अल्पाहार दिया गया।

बुधवार को साय 7 बजे झूलेलाल भगवान की अखंड ज्योत का नगर भ्रमण कराया जायेगा!गुरुवार रात्रि 8 बजे सिंधी प्रतिभा सम्मान समारोह, 20 मार्च को सुबह 10:15 बजे झंडारोहण, 11.15बजे कन्या भोज, दोपहर सवा बारह बजे विशाल आम भंडारा, सांय चार बजे शोभायात्रा, रात्रि दस बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 मार्च को प्रातः 7 बजे झूलेलाल भगवान की आरती के पश्चात पल्लव पाकर प्रसाद वितरित कर चेटीचंड महोत्सव का समापन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से झूलेलाल मंदिर सहित खैरथल के मुख्य मार्गो एवं सभी चौराहों पर आकर्षक सजावट एवं रंग बिरंगी लाइटिंग की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button