कैराना

नमाज़ तरावीह में 7 घंटे में कुरान शरीफ किया मुकम्मल

मोहल्ले में खुशी का माहौल, फूल-मालाओं से हुआ इस्तकबाल; लोगों ने नकद इनाम देकर किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। माहे रमज़ान की 27वीं शब, जिसे शबे-कद्र के रूप में बेहद मुकद्दस माना जाता है, इस बार कैराना के मोहल्ला काज़ी बाग में खास रूहानी माहौल देखने को मिला। यहां हाफिज सलमान ने नमाज़-ए-तरावीह के दौरान मात्र 7 घंटे में कुरान शरीफ सुना कर
एक खास मुकाम हासिल किया।
मोहल्ला काज़ी बाग निवासी हाफिज सलमान पुत्र मोहम्मद आसिफ ने अपनी काबिलियत और दीनी लगन का परिचय देते हुए एक ही शब में पूरा कुरान शरीफ तरावीह में सुना दिया। इस रूहानी महफिल में बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने शिरकत कर कुरान-ए-पाक की तिलावत को सुना और खुद को इबादत में मशगूल रखा। इस खास मौके पर तरावीह का आयोजन प्रमुख समाजसेवी खलील फरीदी व पूर्व सभासद राशिद के सहयोग से किया गया। जैसे ही कुरान मुकम्मल हुआ, पूरा माहौल नूरानी हो उठा और लोगों ने हाफिज सलमान का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें मुबारकबाद पेश करते हुए नकद इनाम देकर सम्मानित भी किया।माहौल पूरी तरह दीनी रंग में रंगा नजर आया। लोगों ने इसे अपने लिए फख्र और बरकत का मौका बताया। इस अवसर पर मोहम्मद कलीम, डॉ. खुर्शीद, समीउल्लाह, मोहम्मद जावेद, अफसरून अहमद, नफीस, इकराम और मास्टर सलीम समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। रमज़ान के इस मुकद्दस महीने में इस तरह की रूहानी महफिलें समाज में भाईचारे,एकता और इबादत के जज़्बे को और मजबूत करती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button