गोड्डा

हनवारा में डायमंड क्लब की भव्य दावत-ए-इफ्तार

सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा : रमजान के पवित्र महीने के अंतिम दिनों में हनवारा क्षेत्र में आपसी प्रेम और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। मंगलवार को मदरसा जामिया हमीदिया अनवारूल उलूम हनवारा परिसर में डायमंड क्लब हनवारा के तत्वावधान में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इफ्तार कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिकता और सौहार्द से ओत-प्रोत रहा। रोजा खोलने से पहले सभी लोगों ने देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस दौरान लोगों के बीच एकता और भाईचारे का सुंदर संदेश भी प्रसारित हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आलमगीर आलम, तारिक अजीज, शाहिन आलम, हेलाल अख्तर, इफ्तेखार आलम, इमरान आलम और असफाक आलम सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। सभी ने मिलकर आयोजन की व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला और मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष याहया सिद्दकी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने रमजान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना इंसान को सब्र, सहनशीलता और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। इफ्तार पार्टी के माध्यम से लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे को और मजबूत करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button