खैरथल
किसान विरोधी ट्रेड डील, महंगाई और जलभराव के खिलाफ जिला कांग्रेस करेगी आंदोलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा जिले में कांग्रेस ने एक बार फिर जनसमस्याओं को लेकर आक्रामक रुख अपनाते हुए बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने भिवाड़ी क्षेत्र के ग्राम नगलिया में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों के साथ विस्तृत बैठक कर केंद्र सरकार की नीतियों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर चर्चा की।
चौपाल में किसान विरोधी ट्रेड डील, रसोई गैस के लगातार बढ़ते दाम और भिवाड़ी क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या मुख्य मुद्दे रहे। ग्रामीणों ने इन समस्याओं को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं जलभराव के कारण रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है।
इस अवसर पर बलराम यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियां पूरी तरह किसान और आमजन विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी ट्रेड डील के माध्यम से किसानों के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं रसोई गैस के बढ़ते दामों ने महिलाओं और गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है।
उन्होंने आगे कहा कि भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या का लंबे समय तक समाधान न होना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर अब चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में भिवाड़ी में किसान विरोधी ट्रेड डील, रसोई गैस की महंगाई और जलभराव की समस्या को लेकर व्यापक स्तर पर जनआंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर भिवाड़ी शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोरव शर्मा यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना महेश नेताजी प्रकाश दायमा यूथ कांग्रेस कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत रामकिशन प्रिंसिपल, जयराम भियुडी ,शेरू सरपंच,आजाद विधूड़ी, संजय बिधूड़ी,भूपसिंह मास्टर,जयभगवान,निरंजन,मानसिंह हवलदार, अजीत करहाना, असबीर पहलवान,


