असम

असम के दरंग जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ जिलाधिकारी की बैठक। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

  असम : आगामी असम विधानसभा चुनाव को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु असम के दरंग जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिला निर्वाचन विभाग ने पहले ही चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों की व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इस तैयारी के तहत आज दरंग जिला आयुक्त कार्यालय के सभागार में जिला आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुषी जैन की अध्यक्षता में जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिनिधियों को नामांकन पत्र दाखिल करने के दिशा-निर्देशों से प्रारंभ कर चुनावी प्रचार, रैली, राजहुंवा सभा आयोजन के नियमों, चुनावी विज्ञापनों के निर्देशों, चुनावी व्यय निगरानी तथा आचार संहिता आदि विषयों पर नोडल अधिकारियों के पॉइंट-पावरपॉइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों को नीति-निर्देशों तथा निर्धारित व्यय सीमा के संदर्भ में विस्तृत स्पष्टीकरण प्रदान किया गया।सहयोग की अपीलबैठक को संबोधित करते हुए जिला आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सभी चुनावी आचार संहिता का पूर्ण पालन कर शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग की अपील की। इस बैठक में जिला अतिरिक्त आयुक्त अनुराग फुकन, पार्थप्रतीम बरुआ तथा पापरी दास, निर्वाचन निबेदिता बरठाकुर, सहायक आयुक्त डॉ. स्मृताश्री बरुआ, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी चुम्पी चुटिया, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग ने दर्रंग जिले के तीन विधानसभा समष्टी- क्रमशः 49 नं. सिपाजार, 50 नं. मंगलदई तथा 51 नं. दलगांव हेतु नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक भारतीय प्रतिरक्षा लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पुनीत शर्मा आज दरंग जिले में अपना कर्तव्य सम्पादन हेतु पहुंच चुके हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button