बहराइच
शिक्षा विभाग द्वारा महसी में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
शिविर में मेडिकल कॉलेज बहराइच की टीम ने लगभग 70 लोगों का कराया रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बहराइच। महसी में सोमवार को शिक्षक परिवार व प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज महसी में सम्पन्न हुआ शिविर में लगभग 70 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़, सिद्धार्थनगर धर्मेन्द्र पाल व विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी महसी जगन्नाथ यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम बाजपेई ने किया। मुख्य अतिथि ने रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि रक्तदान से कई गंभीर बीमारियों की जाँच मुफ्त में हो जाती है, नई रक्तकोशिकाओं का निर्माण होता है एवं रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है जिससे हृदयघात की संभावना कम होती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने संगठन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों को खूब सराहा एवं निरंतर किये जा रहे रक्तदान आयोजन की प्रशंसा करते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के अध्यक्ष डाॅ देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि विश्व का प्रत्येक व्यक्ति यदि जीवन में एक बार रक्तदान करता है तो विश्व के किसी भी व्यक्ति की मृत्यु रक्त की कमी से नहीं होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे घनश्याम बाजपेई ने सभी रक्तदाताओं, मेडिकल स्टाफ, अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बधाई दिया। शिक्षक अभय कुमार मिश्रा
ने शिक्षक परिवार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है अगर हमारा रक्त किसी के जीवन बचाने के काम आ जाए इससे बड़ा क्या हो सकता है हम सभी को इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और अन्य लोगों को प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर तरुण वाजपेई, श्यामलाल, चंद्रशेखर सिंह, अमरनाथ मिश्र, संजय सिंह, प्रदीप कुमार मिश्र डॉ. आदर्श कुमार शुक्ला, डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय, बृजेश कुमार यादव, मारुति नंदन अवस्थी, अमन कुमार श्रीवास्तव, चंद्रभान मिश्रा, राकेश कुमार गुप्ता, उदय नारायण, राजेंद्र पाल मौर्या, देवेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार ओझा, संजीव कुमार अवस्थी, लोकेश कुमार मौर्य, रवि प्रकाश शर्मा, शिवकुमार, आशीष कुमार तिवारी, नैमिष कुमार गिरी, श्रीमती सोनिका विकल, प्रकाश लखवानी, अवधेश कुमार, अंजनी कुमार दीक्षित, श्रीमती कमलेश कुमारी, डॉ. दिनेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार पाल जी, राहुल पाठक, शोभित श्रीवास्तव, अभिनव दीक्षित, ध्रुव कुमार मिश्र, बृजेंद्र कुमार मिश्रा, श्रीराम पांडे, अभिजीत कुमार श्रीवास्तव आदि ने रक्तदान किया। साथ ही मेडिकल टीम में मेडिकल कालेज बहराइच की डाक्टर कमला, नूर मोहम्मद, ज्ञानेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहकर रक्तदान में सहयोग किया।




