भरत पुर

विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भुसावर ।18 मार्च 2025 को भुसावर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान 132 केवी जीएसएस राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड भुसावर से निकलने वाले दो अलग-अलग फीडरों पर अनुरक्षण रखरखाव कार्य के कारण होगा। सहायक अभियंता प्रेमराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 33 केवी निठार फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते 18 मार्च 2025, बुधवार को सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इसी प्रकार, 33 केवी सांथा फीडर पर अनुरक्षण कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button