ललितपुर

घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी

तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिले के महरौनी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लदनिया निवासी शंकर (उम्र करीब 70 वर्ष) ने थाना महरौनी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 मार्च 2026 की शाम करीब 6.17 बजे गांव के ही चंदू, बब्बू और नितिन उसके घर पर आ गए। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर शंकर के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीडित के अनुसार, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 333, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार गौतम को सौंपी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button