झुंझुनूधर्म

किशोरपुरा में चामुंडा माता मंदिर में पहली बार लगेगा 27 मार्च को नवरात्रि पर मेला भजन संध्या में आएंगे कलाकार 

कल अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे होगी मंदिर पर चैत्र नवरात्रा की घट स्थापना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। किशोरपुरा गांव की पहाड़ी पर स्थित आराध्य देवी श्री मां चामुंडा माता के मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर 27 मार्च शुक्रवार को पहली बार मेले का शुभारंभ किया जा रहा है। मेला कमेंटी के पंकज मीणा, अजीत सिंह शेखावत, सुदर्शन सिंह शेखावत,अभिजीत सिंह,सुमित कुमावत,सीताराम सेन, दीपेन्द्र सिंह,अजय कटारिया ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर 26 मार्च गुरुवार चैत्र शुक्ल अष्टमी को भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। जिसमें मशहूर कॉमेडियन एवं गायक कलाकार पन्या सेपट उर्फ दीपक मीणा राजस्थान भजन गायिका मंजू गहलोत भजन गायक गोपालराव सहित कई कलाकार भजनो की प्रस्तुति देंगे। 27 मार्च को मेला भरेगा सुबह 9:15 बजे महिलाओं के द्वारा श्री रामसागर बालाजी से श्री रघुनाथ मंदिर बिहारी मंदिर नृरसिंह मंदिर होते हुए मेघवाल बस्ती के शिव मंदिर से गांव की परिक्रमा के साथ श्री चामुण्डा देवी माता मंदिर पहुंचेगी। दोपहर में हवन की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मेले में कुश्ती प्रतियोगिता भी रखी गई है। गौरतलब है कि मंदिर के महंत हरिदास तुरंत दास महाराज के सानिध्य में होने वाले नवरात्रा की घटस्थापना चामुंडा माता मंदिर में प्रात 12:15 बजे से विधिवत रूप से प.मनीष शास्त्री करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button