नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। कस्बे के मोहल्ला आलकलां बारादरी वार्ड-09 में बिजली लाइन शिफ्टिंग को लेकर विवाद सामने आया है। एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर जबरन अपने प्लाट के ऊपर से बिजली लाइन गुजरवाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ से शिकायत की है। मोहल्ला निवासी इरफान ने एसडीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पड़ोसी नसरूदीन पुत्र मीदा उसके प्लाट के ऊपर से बिजली लाइन शिफ्ट कराने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि यदि लाइन वहां से गुजरती है तो उन्हें और उनके परिवार को परेशानी होगी और भविष्य में प्लाट पर मकान निर्माण भी संभव नहीं हो पाएगा। पीड़ित ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि विपक्षी द्वारा दी गई लाइन शिफ्टिंग की अर्जी को निरस्त किया जाए, ताकि उसे किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मामले में एसडीओ से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

