ललितपुर

तालबेहट पुलिस ने चोरी की बाइक सहित युवक को दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। थाना तालबेहट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तालबेहट में दर्ज मुकदमा संख्या 73/2026 के तहत 16 मार्च को वादी की तहरीर पर मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस की मदद से अभियुक्त देवेन्द्र (19) पुत्र रामसिंह लोधी निवासी ग्राम देवरान, थाना बार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक (यू.पी.94 जेड 7458) बरामद की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह मय पुलिस टीम शामिल रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button