ललितपुर

दक्षिण एक्सप्रेस में चोरी

सोते समय महिला का पर्स पार, दो मोबाइल और नकदी गायब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। चलती ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। ताजा मामला दक्षिण एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12722) का है, जहां फरीदाबाद से भोपाल की यात्रा कर रहे एक दंपत्ति की नींद का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने महिला का पर्स चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब ट्रेन ललितपुर स्टेशन से गुजर रही थी। शिकायतकर्ता पांडे अमन आनन्द, निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), अपनी पत्नी पूजा सिन्हा के साथ कोच ए-1 की सीट संख्या 43 और 51 पर यात्रा कर रहे थे। पीडि़त ने बताया कि उनकी पत्नी ने अपना डार्क पर्पल रंग का लेडीज पर्स सिरहाने रखकर सो गई थीं। जब ललितपुर स्टेशन के पास उनकी आंख खुली, तो पर्स गायब था। चोरी गए पर्स में लगभग 37 हजार रुपये मूल्य का सामान था। इसमें एक रेडमी नोट 8 प्रो (कीमत 20 हजार रुपये), एक विवो प्लस (कीमत 12 हजार रुपये), 5 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी शामिल थे। पीडि़त की तहरीर पर जीआरपी थाना में बीएनएस की धारा 305(सी) के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश सिंह को सौंपी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button