ललितपुर

जमीन विवाद में मारपीट, जान से मारने की धमकी

मकान के सामने गाली-गलौज के बाद हमला

पत्नी से भी की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। जिले के सौजना थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम उल्दना कला निवासी मुलायम (उम्र करीब 27 वर्ष) ने थाना सौजना में शिकायत दर्ज कराई कि 14 मार्च 2026 को करीब 11 बजे दिन में गांव के ही राजाराम ने उसके मकान के सामने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मुलायम के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। शिकायत में यह भी बताया गया है कि बीच-बचाव करने आई पीडि़त की पत्नी पुष्पा के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। आरोपी ने जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाते हुए हाथ-पैर तोडऩे और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान आसपास के लोग इक_ा हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को सौंपी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button