बरेली
तीन दिवसीय ‘सनातन नववर्ष महोत्सव मेला 20 मार्च से

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट, बरेली द्वारा हिंदू नववर्ष एवं विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में चतुर्थ सनातन नववर्ष
महोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय मेला 20, 21 एवं 22 मार्च 2026 को बरेली क्लब मैदान में आयोजित होगा।
यह जानकारी मेलाध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल सीए ने बरेली क्लब मेला स्थल पर एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं तथा सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में शहर तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर संत- महात्माओं एवं विशिष्ट अतिथियों का आशीर्वचन भी होगा। प्रेसवार्ता में रवीन्द्र अग्रवाल (सी.ए.) अनुपम खण्डेलवाल, आशीष तायल, भावेश अग्रवाल, मनोज दीक्षित दिनेश गोयल, डॉ. पवन अग्रवाल पंकज अग्रवाल डॉ. डी.के. सक्सेना, रविन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।



