
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला खैरथल की ओर से मंगलवार को तीसरा गणगौर उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया । अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने बताया की यह आयोजन महावर भवन में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया । कार्यक्रम में महिलाओ द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में लोक संस्कृति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:15 बजे गणगौर माता की भव्य सवारी से हुई । यह सवारी बालाजी मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर से विधि-विधान के साथ निकाली गई और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए महावर भवन पहुंची । – सवारी के दौरान महिलाएं पारंपरिक – गीत गाते हुए चल रही थी।महावर भवन पहुंचने के बाद दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में गणगौर से जुड़े लोकगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच प्रदान करने के साथ-साथ राजस्थान की लोक परंपराओं को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. लीना गोयल रही , जबकि समारोह की अध्यक्षता अनीता डाटा ने की । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में सुनीता महावर, सुनीता डाटा, रिंकू महावर, मीनाक्षी गर्ग, रीना अग्रवाल और रजनी खंडेलवाल शामिल रही । आयोजकों के अनुसार उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से विशेष उत्साह दिखाई दे रहा था । बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में भाग लिया!


