गोड्डा

जल महोत्सव पखवाड़ा में गोड्डा में “महिला सम्मान समारोह” आयोजित, महिलाओं की भूमिका पर जोर

जल जीवन मिशन की सफलता में महिला सहभागिता को बताया गया अहम, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जल महोत्सव पखवाड़ा (08 मार्च से 22 मार्च 2026) के तहत मंगलवार को गोड्डा के विरासत कॉम्प्लेक्स में एकदिवसीय जिला स्तरीय “महिला सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त दीपक दूबे, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, कार्यपालक अभियंता संजय कुमार शर्मा एवं उपस्थित महिलाओं द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दीपक दूबे ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिले के हर गांव के प्रत्येक घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाना लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति और ग्रामीण महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जलसहिया एवं सक्रिय महिलाओं को नियमित रूप से FTK के माध्यम से जल की जांच करने तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण और शुद्ध पानी के उपयोग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव एवं कार्यपालक अभियंता संजय कुमार शर्मा ने भी जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मुखिया, जलसहिया, पोषण सखी, सेविका, सहायिका एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने जल जीवन मिशन से जुड़े अपने अनुभवों और कार्य में आने वाली समस्याओं को भी साझा किया।बइस मौके पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button