ललितपुर
साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने वापस कराए 2000 रुपए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जाखलौन ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को जाखलौन थाने की साइबर टीम ने बड़ी राहत दिलाते हुए उनके खाते में 2000 रुपए वापस कराए। पैसा वापस मिलने पर पीडि़त ने पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार जाखलौन निवासी संतोष योगी पुत्र मुन्ना लाल योगी के साथ विगत दिनों पूर्व 2000 रुपए का साइबर फ्रॉड हो गया था। जिसकी सूचना युवक ने एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़त के अनुसार साइबर ठगो ने ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते से 2000 रुपए की ठगी कर ली थी। ठगी का पता चलते ही उसने तत्काल साइबर शिकायत दर्ज कराई। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व साइबर अपराध में विशेष नियंत्रण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना जाखलौन की साइबर सेल टीम में जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रांजेक्शन ट्रेंस कर पीडि़त की ठगी की गई राशि 2000 रुपए वापस उसके खाते में ट्रांसफर करा दिए। पैसा वापस मिलने पर संतोष योगी ने साइबर सेल टीम की सराहना की। पुलिस ने पीडि़त को साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय भी बताएं और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सलाह दी। इस कार्यवाही में थाना अध्यक्ष उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक विनय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी विवेक राज मिश्रा, आरक्षी अजय पाल सिंह की भूमिका रही।