गोड्डा
गोड्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटो में आरोपी को क्या गिरफ्तार
गोड्डा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: गोतिया विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की टांगी से हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : देवदॉड थाना क्षेत्र अंतर्गत डांगा विशु टोला गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह सूचना मिली कि गांव में टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और मामले का सत्यापन किया। घटनास्थल पर जांच के दौरान पाया गया कि मृतकों की पहचान दरबारी मुर्मू, मक्कु बास्की और जीतराम मुर्मू के रूप में हुई है। तीनों की हत्या सिर पर धारदार हथियार से वार कर की गई थी।प्रारंभिक छानबीन में सामने आया कि इस जघन्य हत्याकांड को मृतकों के ही गोतिया (परिवारिक रिश्तेदार) लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है। मामले में वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर देवदॉड थाना कांड संख्या 10/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतलाल मुर्मू (28 वर्ष),हेमलाल मुर्मू (23 वर्ष),तालाबाबु मुर्मू (27 वर्ष)
के रूप में हुई है, जो सभी डांगा विशु टोला के ही निवासी हैं।गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी दो कुल्हाड़ी/टांगी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
पुलिस कार्रवाई में देवदॉड थाना प्रभारी अमित मार्की, रामानंद सरस, काली दास हॉसदा, पोडैयाहाट थाना प्रभारी महाबीर पंडित, मुकेश कुमार समेत रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे।



