खैरथल

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में श्री लाडली जूं सरकार (राधा रानी) मंदिर में भव्य महाआरती संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राजस्थान दिवस समारोह की शृंखला में बुधवार को खैरथल-तिजारा जिले के मंदिर श्री लाडली जूं सरकार (राधा रानी) मंदिर खैरथल में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।
महाआरती के इस पुनीत अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद कमिश्नर मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। मंदिर के महंत शशि भूषण शर्मा द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न कराई गई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से राजस्थान की स्थापना नव संवत्सर (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के दिन ही हुई थी। इसी तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की नई पीढ़ी को अपनी मूल पहचान और भारतीय संस्कृति से पुनः जोड़ने के लिए राजस्थान दिवस का उत्सव नव संवत्सर के अनुसार ही मनाया जा रहा है।
महंत शशि भूषण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक ऐतिहासिक पहल की गई है।  महाआरती के दौरान कनिष्क अभियंता मोतीलाल वर्मा, सहायक प्रोग्रामर शेर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय भक्तगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button