बेतुल

बैतूल जन भागीदारी से ही सुनिश्चित होगा ग्राम का समग्र विकास – मधु चौहान

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
आठनेर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर के निर्देशन में ताप्ती प्रभास नागरिक सेवा समिति सावंगी के द्वारा राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि के उद्देश्य से सेक्टर सातनेर का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत टेमनी के पंचायत भवन में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में शासकीय योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार,पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने,समग्र ग्राम विकास,पर्यावरण संरक्षण तथा दस्तावेजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया।मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड आठनेर की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने जन अभियान परिषद की अवधारणा एवं कार्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां शासन और ग्रामीण जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती हैं।यदि समितियां सक्रिय रूप से कार्य करें तो शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।इस हेतु समिति सदस्यों को गांव के लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने हेतु सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।जन भागीदारी से ही ग्राम का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।नवांकुर संस्था ताप्ती प्रभास नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश माकोड़े के द्वारा समग्र ग्राम विकास की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला गया।जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वच्छता,जल संरक्षण,आजीविका संवर्धन और सामाजिक समरसता जैसे विषयों को शामिल कर गांव के सर्वांगीण विकास पर बल दिया गया।समाजसेवी एवं पूर्व परामर्शदाता आशुतोष सिंह चौहान के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्षारोपण,जल संरक्षण,स्वच्छता अभियान और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की बात कही गई।सेक्टर की परामर्शदाता राधिका बारपेटे ने दस्तावेजीकरण के महत्व को भी समझाया।उन्होंने कहा कि समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों,बैठकों और योजनाओं के क्रियान्वयन का सही रिकॉर्ड रखा जाना चाहिए जिससे समिति कार्यों में विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता बनी रहती है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी समिति सदस्यों ने अपने-अपने गांवों में शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने,पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा ग्राम विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने गांव को आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती मधु चौहान,ग्राम पंचायत टेमनी के सरपंच सरपंच संतुलाल उईके,पंच श्रीमती गीता कापसे,पंचायत सचिव विजेन्द्र मानेकर,पूर्व परामर्शदाता आशुतोष सिंह चौहान,नवांकुर संस्था ताप्ती प्रभास नागरिक सेवा समिति सावंगी के अध्यक्ष दिनेश माकोड़े, मेंटर दिनेश साकरे,राधिका वारपेटे,समिति अध्यक्ष श्री मारुती कापसे,श्री सोनु चढोकार,कैलाश खाडग्रे,भूदेव माथनकर,अनिरुद्ध घोड़े,चन्द्रकिशोर बारस्कर,इंद्रदेव कापसे के साथ नवांकुर सखियां व सी एम सी एल डी पी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता दिनेश साकरे द्वारा एवं आभार प्रदर्शन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टेमनी के अध्यक्ष मारुति कापसे द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button