बरेली

नगर निगम परिसर में रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : लिव फॉर अदर्स बीइंग हेल्पफुल संस्था एवं नगर निगम बरेली के संयुक्त तत्वाधान में नगर निगम परिसर बरेली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देशन में आयोजित किया गया। संस्था उत्तर प्रदेश राज्य कॉर्डिनेटर एवं ब्रांड एंबेसडर मोहित शर्मा ने शिविर को सुचारू रूप से संचालित किया। रक्तदान करने वालों में स्वच्छ भारत मिशन टीम के सदस्य एवं निगम कर्मचारियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानु प्रताप सिंह एवं अपर नगर स्वास्थ्य अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न कराया गया। रक्तदान करने वालों में सुमित शर्मा, देव, मुन्ना सिंह,फिलिप आदि सहित 8 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान के लिए जिला रक्तकोष टीम से जन संपर्क अधिकारी मनोज शर्मा, डॉ अमित, डॉ आयुष, एलटी छाया, विवेक, अंकित, संतराम,वेदराम,कुलदीप आदि ने सुरक्षित रक्तदान कराया। निगम अधिकारियों ने सभी को रक्तदान करने के फायदे एवं लाभों से अवगत कराया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button