असम

असम के दरंग जिले में पहुंचे निर्वाचन के सामान्य पर्यवेक्षक

व्यय पर्यवेक्षक और सुरक्षा पर्यवेक्षक। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम : आगामी विधानसभा चुनाव के उपलक्ष्य में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा असम के दरंग जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अंकित आनंद, व्यय पर्यवेक्षक भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी पुनीत शर्मा और सुरक्षा पर्यवेक्षक भारतीय रक्षक सेवा के अधिकारी राजेश कुमार पहले ही जिला मुख्यालय पहुंच चुके हैं। उन्होंने जिले में आगामी विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के सफल समापन हेतु तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से बुधवार को जिला आयुक्त के सभाकक्ष में जिला आयुक्त आयुषी जैन तथा कोष समूह के नोडल अधिकारी सहित सुरक्षा प्रशासन और जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में एक विशेष समीक्षा बैठक को संबोधित किया। जिला आयुक्त तथा दरंग जिला निर्वाचन पदाधिकारी आयुषी जैन ने तीनों अधिकारियों का जिले में स्वागत करते हुए निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिले की समग्र तैयारियों के बारे में पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने उल्लेख किया कि यदि किसी भी निर्वाचन संबंधी विषय पर कोई शिकायत या आपत्ति हो तो लोग उन्हें अवगत करा सकते हैं। प्रतिदिन सुबह 11 से 12 बजे तक मंगलदई स्थित आवर्त भवन के सभाकक्ष में इन अधिकारियों से सीधे मिलकर शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, सामान्य पर्यवेक्षक अंकित आनंद का फोन नंबर 9181867336, व्यय पर्यवेक्षक पुनीत शर्मा का 9181507075 तथा सुरक्षा पर्यवेक्षक राजेश कुमार का 9181677536 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज की जा सकती है, ऐसा प्रशासन की ओर से सूचित किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button