बिना डीजे रामनवमी जुलूस निकालने का तुगलकी फरमान वापस ले हेमंत सरकार- कुमार अमित
बोकारो में रामनवमी अखाड़ा समितियों की बैठक, सभी ने किया इस फरमान का विरोध

बोकारो विधायक श्वेता सिंह का सदन में इस विषय पर चुप्पी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो के रामनवमी अखाड़ा समितियों की संयुक्त बैठक बुधवार को सेक्टर 3 थाना मोड़ शिव मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बजरंग विजय अखाड़ा समिति के श्री संजय पांडे ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कुमार अमित ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड की हेमंत सरकार द्वारा बिना डीजे रामनवमी जुलूस निकालने का तुगलकी फरमान सनातन के मनोबल को कुचलने का प्रयास है। यह राज्य सरकार द्वारा अपनाए जा रहे तुष्टिकरण नीति का ही नतीजा है। सरकार और प्रशासन को ऐसे हीं नियम नीति बनाना चाहिए जिसका पालन व्यावहारिक हो और लोग उसका पालन कर सकें। सरकार और प्रशासन के ऐसे नियम समाज के लिए अव्यावहारिक और हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण भी हैं बोकारो के सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों को इस नियम के विरोध में एक मंच पर आकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार की इस तुगलकी फरमान को लोकतांत्रिक तरीके से वापस लेने की पहल करनी चाहिए। कुमार अमित ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सनातनी समाज का वोट लेकर बोकारो की विधायक बनी श्रीमती श्वेता सिंह का इस विषय पर सदन में चुप रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें अपनी कांग्रेस पार्टी की सरकार के इस सनातन विरोधी निर्देश का विरोध कर इसे वापस लेने की मांग करनी चाहिए थी। बैठक में उपस्थित सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों ने भी सरकार के इस निर्देश का विरोध करते हुए कहा कि इस निर्देश के आड़ में पुलिस जुलूस के दौरान अखाड़ा समितियों को परेशान करते हुए डीजे मशीनों को जप्त कर डी जे संचालकों पर केस करने की धमकी देती है। बैठक में अखाड़ा समितियों ने शीघ्र हीं एक मंच पर आकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिल इस फरमान को वापस लेने की मांग करने का निर्णय लिया है। बैठक का संचालन बजरंग अखाड़ा समिति के श्री नागेंद्र सिंह ने किया। बैठक का संचालन बजरंग अखाड़ा समिति के श्री नरेन्द्र सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री राम मंडली अखाड़ा समिति के श्री सुनील कुमार ने किया, बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों के नवीन सिंह, के.एल गुप्ता, अशोक कुमार, रामाश्रय प्रसाद, संजीव कुमार, जन्मजय गोस्वामी, संतोष पंडित, राजेश साह, लाल बाबू कुमार, कुन्दन कालिन्दी, विवेक कुमार, राजु सिंह, राहुल, सुनील मिश्रा, एके सिंह, बीएन प्रसाद, हरि सिंह आदि उपस्थित रहे।




