कानपुर
कानपुर महानगर दाल मिलर्स एसोसिएशन द्वारा भव्य ‘होली मिलन एवं संगीत संध्या’ का आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : शहर के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दाल मिलर्स एसोसिएशन द्वारा बुधवार को किदवई नगर स्थित अग्रसेन भवन में भव्य ‘होली मिलन एवं संगीत संध्या’ का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में दाल उद्यमी परिवारों ने एकजुट होकर पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया समारोह का मुख्य आकर्षण ‘फूलों की होली’ रही जैसे ही राधा-कृष्ण के भजनों और होली के गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं,पूरा हॉल गुलाल की जगह फूलों की पंखुड़ियों से महक उठा सदस्यों ने एक-दूसरे को चंदन का टीका लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दी संगीत संध्या में आर एस द बैंड एंड इवेंट्स के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए फाग गीतों ने आए हुए अतिथियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के संरक्षक व प्रसिद्ध समाजसेवी प्रमोद जायसवाल एवं एमएलसी सलिल विश्नोई,चेयरमैन विजय कपूर उपस्थित रहे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल आपसी प्रेम बढ़ाते हैं,बल्कि व्यापारिक वर्ग को मानसिक शांति और नई ऊर्जा भी प्रदान करते हैं एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता और महामंत्री गिरीश चन्द्र पालीवाल ने सभी नवागंतुक सदस्यों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि दाल मिलर्स परिवार हर वर्ष इस परंपरा को जीवंत रखता है ताकि व्यापारिक व्यस्तताओं के बीच परिवार और समाज के लिए भी समय निकाला जा सके इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे,जिनमें कोषाध्यक्ष हरी मोहन गुप्ता वरिष्ठ सदस्य राम किशन अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,सूर्यभान पटेल उद्यमी श्याम मोहन गुप्ता,नरेश गुप्ता,देवेन्द्र गुप्ता, अरूण कुमार गुप्ता ‘लल्ला’,रत्तीराम अग्रवाल सिद्ध गोपाल गुप्ता,राजेश गुप्ता,बाबू लाल शारडा,देवकी नन्दन,हरीश अग्रवाल और संजय मिश्रा कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया और एक-दूसरे को सौहार्दपूर्ण भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



