बरेली

विकास भवन सभागार में  किसान दिवस हुआ संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । उप कृषि निदेशक की अध्यक्षता में  विकास भवन सभागार में  किसान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित किसान दिवस में उप कृषि निदेशक  की उपस्थिति के साथ-साथ जनपद बरेली के प्रगतिशील कृषक एवं कृषि विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग तथा अन्य विभाग के अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा सम्बोधन के संचालन की शुरूआत की गयी तदोपरान्त अधोहस्ताक्षरी के द्वारा विगत माह के किसान दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में बिन्दुवार अवगत कराया गया।
उक्त के क्रम में प्रत्येक शिकायत के निस्तारण को सुना गया जिसमें सर्वप्रथम कृषक प्रताप सिंह भारतीय किसान यूनियन (शंकर), द्वारा अवगत कराया गया कि अगामी रबी फसल कटाई, खरीद केन्द्रों की तैयारी, बिजली आपूर्ति एवं रसोई गैस व्यवस्था कराये जाने हेतु मांग पत्र दिया गया। कृषक महेन्द्र पाल गंगवार द्वारा बिजली की समस्या, गांव के चौराहों पर कैमरे एवं खराब स्ट्रीट लाइटें सही करवाने हेतु मांग पत्र दिया गया। कृषक यामीन मलिक द्वारा बताया गया गांव में 04 इण्डिया मार्का नल रिबोर होने है गांव में टंकी का पानी भी सुचारू रूप से नही आता है। साथ ही एलाइड विभाग जिला उद्यान अधिकारी, द्वारा उद्यान विभाग में संचालित कृषकोन्मुखी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रू0 प्रति कुन्तल निर्धारित है, 107 स्थायी केन्द्र एवं 13 केन्द्र मोबाइल खुले है। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी के सम्बोधन उपरान्त धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गयी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button