खैरथल

किसानो की समस्याओं को लेकर किसान महापंचायत ने सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। किसान महापंचायत खैरथल-तिजारा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कृषि उपज मंडी में फैली अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई गई।
किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में सुविधाओं की कमी, फसल तौल में गड़बड़ी, गुणवत्ता जांच में पारदर्शिता की कमी और बेवजह वसूली जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
महापंचायत ने प्रशासन से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।इस अवसर पर महापंचायत के मुसद्दीलाल, वीरेन्द्र चौधरी ,दयाराम यादव ,वीरसिंह ग्वाला,  गणपतसिंह यादव ,ब्रह्म प्रकाश, जगमाल सारण ,हवासिंह , कृष्ण चौधरी,हरी तिवारी सतीश ,प्रथम डाटा,हेमंत शर्मा,हेमंत गुर्जर , हिमांशु ,प्रथम शर्मा, दुशयंत तिवाड़ी,विक्रम फोजी, ब्राह्मप्रकाश यादव,  जतिन जांगिड़,संजय चौधरी,भरत सिंह,युग,रुधर,आदि मौजूद रहें
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button