बरेली

अग्र वैवाहिक परिचय सम्मेलन के दूसरे व अंतिम दिन 12 जोड़ों में बनी सहमति

35 की बातचीत अंतिम चरण में 

वैवाहिक परिचय सम्मेलन युवक-युवतियों को सुयोग्य जीवनसाथी की तलाश का उचित मंच – डा. केशव अग्रवाल 
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अग्र समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी  का तृतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन उपयुक्त मंच रहा, सम्मेलन के जरिए विवाह योग्य युवक-युवतियों की सुयोग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकी, अग्र समाज सदैव से ही समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। यह परिचय सम्मेलन अपने उदेश्य में सफल रहा है जिसके लिए पूरी टीम साधुवाद की पात्र है। यह विचार परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉक्टर केशव अग्रवाल ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. केशव अग्रवाल व पदाधिकारियों ने अग्रकुल देवी माता महालक्ष्मी व अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया व माल्यार्पण कर दूसरे दिन का शुभारम्भ दि कुबेर होटल कर्मचारी नगर में किया, इसके साथ ही दो दिवसीय भव्य परिचय सम्मेलन बुधवार को सम्पन्न हो गया। दूसरे दिन मंच से तकरीबन 175 युवक-युवतियों ने विवाह योग्य जीवनसाथी पाने के लिए परिचय दिया, दूसरे दिन 12 रिश्तों में सहमति बनी व 35 में अंतिम चरण की बातचीत जारी रही। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही अन्य राज्यों से आये युवक-युवतियां व उनके अभिभावकों को परिणय बंधन पुस्तिका से अपने सुयोग्य जीवनसाथी ढूंढने में काफी सहयोग मिला। दूसरे दिन बुधवार को 12 रिश्तों में विवाह के लिए सहमति बनी । यदि तय रिश्तों के द्वारा सोसायटी से विवाह कराने का आवेदन किया जायेगा, तो उनका विवाह भी सोसायटी करवा देगी।
संरक्षक एड़ अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि परिचय सम्मेलन व बंधन पुस्तिका के माध्यम से अनेकों परिवारों को उनके विवाह योग्य संतानों को सुयोग्य जीवनसाथी तलाश करने का स्वर्णिम अवसर मिला, जिसके लिए उनके द्वारा सोसायटी को धन्यवाद दिया गया। वैवाहिक परिचय सम्मेलन वर्तमान दौर में विवाह के लिए उपयुक्त मंच है।
मीडिया प्रभारी एड़ हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूरे कर चुके 8 सीनियर सिटीजन जोड़े व जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके 9 वरिष्ठ अग्रजनों को शॉल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित कर उनका आर्शीवाद लिया गया व सम्मेलन में विशेष सहयोग के लिए द कुबेर होटल का आभार व्यक्त किया गया । अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त कर सम्मेलन समाप्ति की घोषणा कर पदाधिकारीगण व सहयोगियों को मंच से सम्मानित किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button