गोड्डा

सुंदरपहाड़ी में नकली शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर छापेमारी, अवैध देशी-विदेशी शराब जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सुंदरपहाड़ी :  थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटियारी मंडल टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी एवं विदेशी नकली शराब का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सुंदरपहाड़ी थाना कांड संख्या 06/26 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के नामजद अभियुक्त मिथुन कुमार मंडल (उम्र करीब 32 वर्ष) एवं आशिष कुमार मंडल उर्फ आशित कुमार मंडल (उम्र करीब 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी मंडल टोला, थाना सुंदरपहाड़ी, जिला गोड्डा के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया है, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस अवैध शराब कारोबार में अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी बिधान चंद पटेल के नेतृत्व में, राजीव कुमार, बेतुएल लकड़ा तथा थाना रिजर्व गार्ड की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button