हजारीबाग में रामनवमी की तैयारी तेज
पंचमंदिर में महासमिति की बैठक में कमिटी का किया गया विस्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हजारीबाग आगामी चैत्र रामनवमी पर्व को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं।इसी कड़ी में बुधवार को शहर के पंचमंदिर परिसर में श्री श्री चैत्र रामनवमी महावीर झंडा महासमिति हजारीबाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने की।बैठक में रामनवमी पर्व को भव्य,शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान महासमित की कमिटी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई,ताकि आयोजन को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके। कमिटी का विस्तार महासमिति के उपाध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह उर्फ टिंकू,प्रकाश यादव,दिलीप यादव,निर्मल राम,सहित कई सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। महासचिव के रूप में सुनील कुमार, करण यादव, राजू मेहता एवं सूरजभान यादव को नियुक्त किया गया।वहीं सचिव पद पर राहुल यादव, जय सोनी और यशवंत प्रजापति को दायित्व सौंपा गया।कोषाध्यक्ष के रूप में अभिषेक ठाकुर, साजन मेहता एवं अनिल कुमार को जिम्मेदारी दी गई,जबकि सह-कोषाध्यक्ष के रूप में सुमित कु.देव और नीरज यादव को नियुक्त किया गया।मीडिया प्रभारी के पद पर रितेश कुमार और आशीष यादव को नियुक्त किया गए है। इसके अतिरिक्त पूजा प्रभारी,गौसेवा प्रमुख,प्रशासनिक संपर्क प्रभारी,नगर सजा प्रभारी,चिकित्सा प्रभारी,आपूर्ति प्रभारी तथा अस्त्र-शस्त्र परिचालन सह प्रभारी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी सदस्यों को नामित किया गया।
जुलूस व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी रामनवमी जुलूस को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जुलूस नायकों की नियुक्ति की गई है।इनकी जिम्मेदारी होगी कि जुलूस के दौरान अनुशासन बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।साथ ही विभिन्न टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं।महासमिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे,शांति और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा।प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा सभी नियमों का पालन करने पर विशेष बल दिया गया।वही रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से ही हजारीबाग में रामनवमी को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। बैठक में बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प भी लिया।रामनवमी महासमिति अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आज महासमिति सदस्यों का विस्तार कर दिया गया है और सभी सदस्य अपने अपने कार्य में आज से लग जाएंगे और अध्यक्ष लड्डू यादव ने रामभक्तों से अपील किया है कि आप सभी शांतिपूर्ण तरीके से मनाए रामनवमी,इस बार हजारीबाग में कुछ अलग देखने को मिलेगा हरेक वर्ष की भांति और सप्तमी के दिन से ही पूरा हजारीबाग भगवामय हो जाएगा।



