खैरथल

राजस्थान दिवस 2026: खैरथल तिजारा में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल तिजारा। जिला प्रशासन खैरथल तिजारा एवं पर्यटन विभाग, राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान दिवस 2025 का भव्य आयोजन 19 मार्च को किया जायेगा। यह आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर और विविधताओं को दर्शाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं, लोक नृत्यों कार्यक्रमों आयोजन होगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि कार्यक्रम का सायं 7:00 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरानी अनाज मंडी, खैरथल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में कालबेलिया, चरी, घूमर, भपंग वादन, कच्ची घोड़ी नृत्य, मयूर नृत्य और फूलों की होली जैसे पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन होगा। यह आयोजन राजस्थानी संस्कृति की समृद्धि और विविधता का सजीव चित्रण करेगा। कार्यक्रम में खास आकर्षण मयूर एवं फूलों की होली, जिसमें जाने-माने लोक कलाकार  अपने अनोखे अंदाज में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रदर्शन करेगा और प्रदेश के गौरवशाली अतीत को याद करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button