
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। बयाना उपखंड क्षेत्र के झील के बाड़ा स्थित कैलादेवी झील में आज भव्य मेले का शुभारंभ किया जायेगा । देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित यह मेला आगामी 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मेले का शुभारंभ जिला कलेक्टर कमर चौधरी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर घट स्थापना के साथ की जायेगी इस अवसर पर बयाना उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल और। प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे । मेले को लेकर प्रशासन और विभाग की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।
मेले में दूर-दूर से आए व्यापारियों द्वारा सैकड़ों दुकानें सजाई गई हैं, वहीं मंदिर परिसर के आसपास भी रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है। एवं सुरक्षा की द्वष्टि से मेले में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं । जिससे मेले में हो रही गतिविधियों का पूरा हाल प्रशासन द्वारा रिकॉर्ड किया जा सके।
आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है और फोरव्हीलर वाहनों के लिए अलग मार्ग निर्धारित किया गया है। साथ ही, मेले के प्रवेश द्वार और मंदिर के पास बैरिकेडिंग की गई है ताकि मेले परिसर में वाहनों का प्रवेश रोका जा सके।
इसके अलावा, मंदिर के पास स्थित काली सिल की सफाई कर उसमें शुद्ध पानी भरा गया है, जिससे श्रद्धालु स्नान कर सकें।
हर वर्ष की तरह इस बार भी कैलादेवी झील का यह मेला आस्था और श्रद्धा का बड़ा केंद्र बना हुआ है, जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन और स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।


