मथुरा

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

एक के पैर में लगी गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोलीबारी के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, चाकू और एक मोटर
साइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात बरेली हाईवे पर कोयला अलीपुर गांव के पास हुई। थाना रिफाइनरी पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी संजू उर्फ डेंजर के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके साथी गौरव ने मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल संजू को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धाना तेजा, थाना रिफाइनरी निवासी संजू उर्फ डेंजर (30) और गौरव (25) के रूप में हुई है। संजू के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गौरव के पास से एक जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू मिला। दोनों के कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी 4 मार्च को काशीराम कॉलोनी में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में वांछित थे। इस संबंध में थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और वे कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। विभिन्न जनपदों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। संजू उर्फ डेंजर एक हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button