मेरठ

वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय का जापान की ईरिस सोल्यूशन्स से समझौता

छात्रों को मिलेंगे वैश्विक अवसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय ने जापान की प्रतिष्ठित कंपनी ‘ईरिस सोल्यूशन्स’ के साथ प्रशिक्षण, प्लेसमेंट, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में शैक्षणिक सहयोग हेतु महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस पहल के तहत नर्सिंग, फार्मेसी, हेल्थ साइंस, एग्रीकल्चर, एप्लाइड साइंस और होटल मैनेजमेंट सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे।

डॉ. सी.वी. रमन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान कंपनी की सीईओ मिस ईरिको नोडा एवं सीओओ ईशान अग्रवाल का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

मिस नोडा ने भारत को उभरती वैश्विक अर्थव्यवस्था बताते हुए यहां के युवाओं की प्रतिभा की सराहना की और इस सहयोग को दोनों देशों के बीच कौशल विकास का महत्वपूर्ण कदम बताया। संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि यह समझौता छात्रों के लिए जापान में सुरक्षित एवं बेहतर करियर अवसर सुनिश्चित करेगा।

प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने बताया कि चयनित छात्रों को अगले माह से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे जापान में रोजगार के लिए तैयार हो सकें। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button