गाजियाबाद

‘अश्लीलता पर अब जीरो टॉलरेंस’: ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर प्रतिबंध की मांग

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की उठाई मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फिल्मी गीतों में बढ़ती अश्लीलता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने ‘अश्लीलता पर अब जीरो टॉलरेंस’ की बात कहते हुए KVN प्रोडक्शन के गीत ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विधायक ने उक्त गीत को सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए इसे अश्लीलता की पराकाष्ठा करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे भड़काऊ और अशोभनीय गीत भारतीय संस्कृति, सभ्यता और नैतिक मूल्यों को आघात पहुंचा रहे हैं तथा युवाओं और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देना गंभीर चिंता का विषय है और इस पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।
नंदकिशोर गुर्जर ने संबंधित प्रोडक्शन हाउस, डायरेक्टर, गीतकार और कलाकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें सिनेमा से ब्लैकलिस्ट करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की भूमिका की समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई।
विधायक ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की सामग्री पर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इसका दुष्प्रभाव समाज पर और अधिक पड़ेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button