त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, पाकुड़ में फ्लैग मार्च
Administration on alert for festivals, flag march in Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को पाकुड़ पुलिस प्रशासन द्वारा पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र, पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र व मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरन्त पुलिस को दें या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। सुरक्षा के मद्देनजर जिले में व्यापक इंतजाम किए गये हैं और संवेदनशील क्षेत्रों समेत सभी चौक चौराहों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सादे लेवास में भी प्रशासन मुस्तैद है।



