भरत पुर

ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा,दोस्तो ने की दोस्त की हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर। भुसावर उपखंड के गांव सामंतपुरा के चारागाह में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त के बाद खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोप में मृतक के साथी को गिरफ्तार किया है ।शेष अन्य हत्या के आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर  खेड़ली मोड़ थाना पुलिस तलाश में जुटी हुई है ।

खेड़ली मोड़ थाना अधिकारी राजेश कसाना ने बताया कि हत्या के आरोप में स्थानीय थाना पुलिस ने अलवर जिले के खेड़ली थाना इलाके के नगला बंगन निवासी कृष्ण गोपाल यादव उर्फ पोल्या  पुत्र अशोक कुमार है।
क्या था मामला  भुसावर उपखंड के गांव सामतपुरा के चारागाह में जमीन के अंदर एक अज्ञात  व्यक्ति के शव के गढ़े होने की सूचना पर दो मार्च 2026 को  मृत व्यक्ति के शव को जमीन से खुदवा कर निकालते हुए भुसावर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी लाया गया तथा भरतपुर से विधि विज्ञान की टीम को बुला कर घटना का अवलोकन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कराया गया ।गांव सामंतपुरा के चारागाह में मिले अज्ञात मृतक के शव की शिनाख्त अलवर जिले के खेड़ली गंज निवासी नरेंद्र शर्मा पुत्र शिव शंकर के रूप में  की।
इस मामले में मृतक के पिता शिव शंकर शर्मा पुत्र कजोड़ शर्मा वार्ड नंबर नौ पीतम पुरा रोड समूची फाटक ने एक तहरीर दी ।
खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने इस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए खेड़ली थाने के ही  बंगना का नगला निवासी कृष्ण गोपाल पुत्र अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार किया है और हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी कृष्ण गोपाल यादव ने सारा राज उगल दिया। पुलिस के अनुसार कृष्ण गोपाल यादव ,मुखराम यादव तथा खेड़ली के ही रहने वाले ने 28 फरवरी की रात को मृतक नरेंद्र शर्मा को मोटर साइकिल पर बिठा कर ले गए जिसको किसी रंजिश बाजी को लेकर गांव सामंतपुरा के जंगलों में ले जा कर तोलिया से गला घोंट कर नरेंद्र शर्मा की हत्या कर गहरे खड्डे में गाड़ दिया।जब पशु चराने वाले पशु पालक वहाँ होकर गुजरे तब जमीन के ऊपर मृतक का एक हाथ नजर आया। इस को देख कर पशु पालक हक्का बक्का हो गए तथा आग की तरह यह खबर फैल गई। घटनाकी सूचना पर
पुलिस  मौके पर गई । पुलिस ने मृतक के फोन पर आये कॉल की सी डी आर निकलवा कर हत्या के मामले का पर्दाफाश हुआ। इस हत्या कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है ।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पवन पुत्र मुखराम ,रिंकू पुत्र प्रेम प्रकाश ब्रह्मण खेड़ली मंडी के पीछे अलवर को गिरफ्तार किए जाने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।  हत्या के आरोपी को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button