मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025-26 के विजेताओं को किया सम्मानित
Chief Minister Hemant Soren honored the winners of Jharkhand Police State Level Sports Competition-2025-26

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने डोरंडा स्थित जैप-वन मैदान में आयोजित 17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025-26 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने विभिन्न खेलों के विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पुलिस के जवान सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में राज्य और देश का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने खेलों के माध्यम से फिट और स्वस्थ रहने का महत्व बताया और जवानों को लगातार खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, अपर डीजीपी प्रिया दुबे समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रतियोगी मौजूद थे।


