हाफिजपुर पुलिस ने रेकी कर घरों में चोरी करने वाले बावरिया गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – घरों की रेकी कर चोरी करने वाले बावरिया गैंग के सदस्य महेंद्र पुत्र राजपाल निवासी ट्रोनिका सिटी , ग़ाज़ियाबाद को हाफिजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार है।
हाफिजपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि खेकड़ा बागपत थाना मुरादनगर गाजियाबाद तथा शामली अन्य थानों के मुकदमों में वांछित चल रहे बावरिया गैंग के सदस्य महेंद्र को गिरफ्तार किया गया है । इस गैंग द्वारा जनपद हापुड़ में थाना पिलखुवा , थाना बाबूगढ़ , थाना हाफिजपुर और थाना सिंभावली में हुई बड़ी चोरी की घटनाएं की हैं जिसमें करीब 40 – 50 लाख रुपए तक की ज्वेलरी और रुपए चोरी हुए थे जो इसी गैंग द्वारा अंजाम दिया गया था । इन पर करीब 20-20 मुकदमे पहले से दर्ज हैं । यह अभियुक्त थाना मुरादनगर गाजियाबाद से इनामिया भी है । इनका चोरी करने का तरीका भी अलग है । चोरी करने में पुलिस के पकड़ में ना आने के लिए यह गैंग मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं । बावरिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य महेंद्र को गिरफ्तार किया है , जिससे जनपद में अब तक हुई चोरी की घटनाओं में पहने हुए कपड़े जिसकी पहचान फुटेज सीसीटीवी से हुई है , बरामद हुए है तथा ज्वेलरी , और ताला तोड़ने के औजार आदि बरामद किए गए हैं ।



