झुंझुनू

हवासिंह कोठारी ने तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चिड़ावा।  शहर में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर समाजसेवी हवासिंह कोठारी द्वारा 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला उपाध्यक्ष सूबे. रामनिवास थाकन, जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला एवं ब्लॉक प्रभारी अनुप भालोठिया ने स्वागत किया। युवा नेता श्रवण भालोठिया एवं तेजा भक्त योगेंद्र टिकू कोठारी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए तेजाजी मन्दिर में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का उत्साहपूर्वक जन सहयोग मिल रहा हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button